रिपोर्ट: News10plus| अम्बेडकरनगर | जनपद में एक बार फिर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का पुराना वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है।
कि यह वीडियो करीब चार वर्ष पुराना है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है, कि यह वीडियो वर्तमान समय का नहीं है और अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।
हालांकि प्रशासन की सतर्कता से यह साज़िश नाकाम हो गई। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है,
जिसे वर्तमान समय का बताकर जनपद में तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अम्बेडकरनगर पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो वर्ष 2022 का है,
जो जलालपुर थाना कोतवाली क्षेत्र से संबंधित है।इस संबंध में श्यामदेव पूर्वी और सीओ जलालपुर ने संयुक्त रूप से बताया कि:👉 यह वीडियो वर्ष 2022 की घटना का है
👉 उस समय पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई थी👉 दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई भी की जा चुकी है👉 वर्तमान में इस घटना का कोई संबंध नहीं है
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पुराने वीडियो को वर्तमान का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि: किसी भी वीडियो या खबर को शेयर करने से पहले सत्यापन करेंअफवाहों पर ध्यान न देंशांति और सौहार्द बनाए रखें प्रशासन ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और
भड़काऊ पोस्ट करने वालों की निगरानी की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।🎥 आइए सुनते हैं – अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव पूर्वी और सीओ जलालपुर ने इस मामले में क्या कहा…




