Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा नगर पालिका बोर्ड बैठक: 59.98 करोड़ का बजट पारित, हाउस टैक्स प्रस्ताव फिर टला टांडा,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद टांडा की शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए करीब 59 करोड़ 98 लाख 92 हजार 152 रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।जबकि बैठक का संचालन अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नीरज गौतम द्वारा किया गया। बैठक में नगर विकास, राजस्व वृद्धि और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 का वार्षिक मूल बजट बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया,

जिसमें नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।विचार-विमर्श के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी।बैठक में हाउस टैक्स निर्धारण से संबंधित प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन इस पर विभिन्न सदस्यों ने अलग-अलग राय रखी। पर्याप्त सहमति न बनने के चलते प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

इस मुद्दे पर अगली बोर्ड बैठक में पुनः विचार किए जाने की संभावना जताई गई है।इसके अलावा जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक के मासिक आय-व्यय का विवरण भी बैठक में पढ़कर सुनाया गया और बोर्ड सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया,

जिसे सदस्यों ने संज्ञान में लिया। बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में स्थित नगर पालिका की दुकानों के पुनः आवंटन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष को दुकान आवंटन के लिए समिति गठित करने हेतु अधिकृत किया गया,

ताकि पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से दुकानों का आवंटन किया जा सके। पालिका अध्यक्ष शबाना नाज ने कहा कि वर्ष 2026-27 का बजट नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बैठक में पालिका के सभासदगण, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!