टांडा अम्बेडकरनगर। ईरान के जरूरतमंद ईरानी नागरिकों की सहायता के लिए टांडा क्षेत्र से इंसानियत की एक सराहनीय पहल सामने आई। टांडा की अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा

इस मानवीय अभियान में सैय्यद शफि हसन, सैय्यद आबिद हसन, जीशान हैदर, सहित अंजुमनों के सदस्यों एवं अन्य लोगों के द्वारा सक्रिय भूमिका से एकत्र की गई राहत राशि को मौलाना सैय्यद रज़ा हसन ने स्वयं

उनके साथ नहीं जा सकी थी। इसके बाद मौलाना सैय्यद रज़ा हसन ने स्वयं दिल्ली जाकर राहत राशि जमा कर दी, जहां से नियमानुसार यह धनराशि ईरान के जरूरतमंद नागरिकों की मदद में उनतक पहुंचाई जाएगी।
मौलाना सैय्यद रज़ा हसन ने सिफा़रतखाने में जमा की गई राशि की आधिकारिक रसीद भी प्राप्त की, ताकि सहयोग करने वाले लोगों को पारदर्शिता के साथ जानकारी दी जा सके और उन्हें भरोसा हो सके कि उनके द्वारा दी गई रकम सही जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगी।
टांडा क्षेत्र से एकत्र की गई कुल राहत राशि ₹1,36,510 (लगभग) रही, जिसे दिल्ली सिफा़रतखाने में जमा किया गया। राहत राशि प्राप्त होने पर सिफा़रतखाने के जिम्मेदार अधिकारियों ने टांडा के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनके लिए तरक्की और खुशहाली की दुआ भी की।
इस अवसर पर मौलाना सैय्यद रज़ा हसन, सैय्यद शफि हसन, सैय्यद आबिद हसन, जीशान हसन, तथा संयुक्त अंजुमनों के सदस्यों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि
मानवता के इस अभियान में सभी का सहयोग सराहनीय है और आगे भी किसी भी जरूरतमंदो की मदद जारी रहेगी। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सैय्यद आबिद हसन, सैय्यद शफि हसन, के द्वारा प्राप्त हुई जानकारी।




