Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: स्कूल चलो अभियान के तहत रैली व निःशुल्क पुस्तक वितरण, बच्चों में दिखा उत्साह!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus|                          अम्बेडकरनगर। राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 कोकम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी, शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर में विद्यालय स्तर पर जागरूकता रैली एवं निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें एवं कार्यपुस्तिकाओं का वितरण किया गया। उपलब्ध कराई गई पाठ्य-पुस्तकों में कक्षा 1 से 4 तक एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम

लागू किया गया है, जबकि कक्षा 5 से 8 तक पूर्व संचालित पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें वितरित की गईं। आगामी शैक्षिक सत्र से अन्य कक्षाओं में भी एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू किए जाने की संभावना जताई गई है।वर्तमान शैक्षिक सत्र में “किसलय” एवं “बांसुरी” नई पुस्तकें भी पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर एआरपी पंकज उपाध्याय, नोडल शिक्षक संकुल विवेक सिंह, शिक्षिका सुचिता त्रिपाठी, सत्यप्रभा, आकांक्षा, मोहरा वर्मा, कुलदीप मौर्या, नवनीत, अमरनाथ दुबे सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और अभिभावकों ने भी शिक्षा के प्रति सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!