रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर |टांडा|दावत-ए-इस्लामी इंडिया की जानिब से टांडा में हज पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज के लिए एक विशेष हज तरबियती इज्तिमा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रविवार 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद हज के दौरान मक्का-मदीना शरीफ़ में इबादत, जियारत, रहने-ठहरने और विभिन्न अरकान को

हज ट्रेनर टांडा के निगरान हाजी मुज़फ़्फ़र सफी अत्तारी और अयोध्या जीएनआरएफ के डिविजन मैनेजर हाजी डॉक्टर शराफत तौहीद अत्तारी ने

ट्रेनिंग के दौरान हज की नियत करने का तरीका बताया गया तथा तलबिया — “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” का अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही हज में ले जाने वाले जरूरी सामानों की सूची, यात्रा की तैयारी और एहतियाती उपायों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

इस्लामी बहनों (औरतों) के लिए अलग से मदरसे के बेसमेंट में पर्दे के एहतमाम के साथ विशेष तरबियती सत्र आयोजित किया गया, जहां महिलाओं को हज से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में दरूद-ओ-सलाम पढ़ा गया, हाजियों को भोजन कराया गया तथा किताब ‘रफ़ीकुल हरमैन’ भी तकसीम की गई।
हाजियों ने अपने तस्सुरात साझा करते हुए बताया कि ट्रेनिंग बेहद उपयोगी रही और मक्का-मदीना की हाज़िरी के तरीके को आसान अंदाज़ में समझाया गया। उन्होंने दावत-ए-इस्लामी इंडिया के इस प्रयास की सराहना की।




