रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर | 24 मार्च 2026 नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्री श्रवण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान अपमिश्रण की आशंका के चलते मूंगफली दाना, साबूदाना, मखाना, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, सेंधा नमक, घी एवं दूध समेत कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए। इन सभी नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य विश्लेषक, उत्तर प्रदेश की प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
प्रतिष्ठानवार लिए गए नमूनों का विवरण:
हीरापुर बाजार से विवेक कुमार साहू — मूंगफली दाना हीरापुर बाजार से मंशाराम यादव — साबूदाना रगड़गंज से वर्मा ब्रदर्स एंड संस — सिंघाड़ा आटा अलीगंज से अनिल कुमार — सिंघाड़ा आटा जलालपुर चौराहा से
कसोधन ट्रेडर्स — कुट्टू आटा सेमरा चौराहा रफीगंज से राम अवतार — सेंधा नमक मालीपुर से दीपक कुमार — साबूदाना मालीपुर से राम सागर — मखाना नेहरू नगर, टांडा से राजेश कुमार — घी चनवा चौराहा से सुमित वर्मा — दूध सोनगांव घटकना से श्री साईं निर्मल डेयरी — दूध
आगे की कार्रवाई
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में अपमिश्रण पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारी
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, मो. नसीम खान एवं ओम प्रकाश शामिल रहे। आधिकारिक जानकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अम्बेडकरनगर।





