Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अंबेडकर नगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व पारदर्शिता पर दिया जोर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद|    अंबेडकर नगर | 23 मार्च 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ईवीएमवेयर हाउस का विस्तृत निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव और पारदर्शिता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस का ताला खुलवाकर मशीनों की भौतिक स्थिति का परीक्षण किया तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की भी गहन जांच की।इस अवसर पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संचालित हों।यह उल्लेखनीय है कि आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण नियमित रूप से किया जाता है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना बंधु, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!