रिपोर्ट News10plus Editor मोहम्मद राशिद| टांडा अंबेडकर नगर ! उत्तर प्रदेश। देश की अग्रणी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड टांडा सीमेंट वर्क्स यूनिट ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर के अंतर्गत ग्राम विकास की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है।
ग्राम बिहरा, कनहोरा और फतेहपुर में निर्मित सीसी सड़क एवं नाली (सीसी रोड और Drain) का लोकार्पण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ग्रामवासियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस अवसर पर यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने बताया कि: वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी गांवों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा स्थानीय स्तर पर आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर ग्राम पंचायत बिहरा के प्रधान अभिषेक मिश्रा फतेहपुर-कनहोरा के प्रधान आज़ाद कुमार, पूर्व प्रधान राजेंद्र वर्मा, रघुबर प्रसाद, इसके अलावा सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
प्रशासन ने की सराहना
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य ग्रामीण जीवन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी और समर्पण की सराहना की।
खुशी का माहौल, मिठाई वितरण
लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों के बीच मिठाई वितरित की गई। ग्राम प्रधानों और स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के लिए कंपनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
भविष्य में भी जारी रहेंगे विकास कार्य
कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड करुणा करण तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कंपनी आगे भी ऐसे रचनात्मक और विकासात्मक कार्यों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।





