Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ईद के अवसर पर शिया समुदाय ने युद्ध में शहीद हुए ईरान के सुप्रीम लीडर को दी श्रद्धांजलि!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

टांडा अम्बेडकरनगर ! ईद उल फित्र के अवसर पर शिया समुदाय ने एक अनोखे तरीके से ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनाई की शहादत पर शोक व्यक्त किया।शिया समुदाय के लोगों ने इस वर्ष ईदु उल फित्र के मौके पर पुराने लिबास पहने कर बाहों में काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्वक ईदु उल फित्र की नमाज अदा की,

लेकिन ना ही एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी और न ही किसी के घरों में सेवईयां बनाई गईं। और न ही ईद की नमाज़ के बाद जिस तरह से हर वर्ष लोग एक-दूसरे को सेवईयां खिलाकर खुशियां मनाई।बता दें जहां इस वर्ष ईद पर जिस तरह से अन्य जनपदों में शिया समुदाय के लोगो ईद नहीं मनाई उसी तरह से अम्बेडकरनगर जनपद में भी शिया समुदाय के लोगो ने ईदुल-फित्र की नमाज़ तो अदा किया लेकिन ईद की खुशियां नहीं मनाई।

इसी क्रम में टांडा नगर के मोहल्ला मीरानपुरा में स्थित शब्बर किराना स्टोर/ज़ैन कोल्डड्रिंक शॉप पर शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत के ग़म में लोगों को शुद्ध ठंडा जल और चाय पिलाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शिया समुदाय के साथ सुन्नी समुदाय के लोग भी शरीक हुए और ग़म का इज़हार किया जहां मौजूद लोगों ने कहा कि सैय्यद आयतुल्ला अली खामेनाई एक महान शख्सियत थे जिन्होंने हमेशा ज़ुल्म करने वालों का विरोध किया और मजलूमों के साथ खड़े रहे।

इसलिए शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि हम उनके आदर्शों पर चलते हैं और ज़ुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ हैं, और ह़क और इंसानियत के साथ हैं, न कि ज़ुल्म करने वाली ताकतों के साथ।

इस अवसर पर शिया समुदाय के साथ सुन्नी समुदाय के लोग भी शामिल हुए और ईरान के सुप्रीम लीडर शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनाई की शहादत के ग़म का शांतिपूर्वक इज़हार किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!