Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम व एसपी ने टांडा में किया पैदल गश्त, शांति बनाए रखने की अपील

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर | ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने टांडा नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही जनपदवासियों को ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।अधिकारियों ने बताया कि ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जनपद के सभी ईदगाहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी और पैदल गश्त जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग की भावना के साथ पर्व मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!