रिपोर्ट News10plus मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर ! में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 35 नमूनों की मौके पर जांच, 90 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए आमजन को विशुद्ध, सुरक्षित एवं

वैन के माध्यम से आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र में विशेष निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया गया।इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कुल 35 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच कराई गई।साथ ही, जांच एवं
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लगभग 90 खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान हेतु घरेलू परीक्षण विधियों तथा मिलावट से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के विषय में विस्तार से जागरूक किया गया।
जांच एवं नमूनों का विवरण🔹 पटेलनगर अकबरपुरमिठाई – 14 नमूनेभुना चना – 01 नमूनामसाले – 05 नमूनेजांच के दौरान➡️ स्टार्च की उपस्थिति के कारणमिठाई का 01 नमूना तथामसाले का 01 नमूनामानक के अनुरूप नहीं पाया गया।🔹 मौहरिया
बाईपास अकबरपुरमिठाई – 05 नमूनेखाद्य तेल – 02 नमूनेदाल – 01 नमूनाफल – 03 नमूनेजांच में➡️ मिठाई का 01 नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता को मौके पर ही कमियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश जारी किए गए।
फव्वारा तिराहा शहजादपुरसॉस – 02 नमूनेराइस बिरयानी – 01 नमूनाकबाब – 01 नमूनाखाद्य तेल – 01 नमूना ➡️ जांच में सभी नमूने मानक के अनुरूप पाए गए। विनिर्माण इकाई पर कार्रवाईइसी क्रम में गौहन्ना स्थितगौरव पटेल पुत्र रमेश चन्द्र वर्मा की खोया एवं पनीर विनिर्माण इकाई का
निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान—खोया का 01 नमूना तथापनीर का 01 नमूनासंग्रहित कर खाद्य विश्लेषक, उत्तर प्रदेश की प्रयोगशाला में जांच हेतु प्रेषित किया गया।साथ ही, इकाई में अस्वच्छ एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों में संग्रहित लगभग 12 किलोग्राम खोया को मौके पर ही विनष्ट कराया गया।
आगे की कार्यवाही उपरोक्त सभी नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त, यदि किसी भी स्तर पर अपमिश्रण (मिलावट) की पुष्टि होती है, तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
जांच टीमइस अभियान मेंखाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार वर्मा एवंश्री ओम प्रकाश उपस्थित रहे।(श्रवण कुमार त्रिपाठी)सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड 2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अम्बेडकरनगर।




