Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मतदाता बनिए – लोकतंत्र मजबूत कीजिए! 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान दिवस कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद|     लखनऊ ! 21 फरवरी 2026 प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण

इसी क्रम में पूर्व में 11 जनवरी, 18 जनवरी एवं 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं।अब रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है।

विशेष अभियान की प्रमुख व्यवस्थाएँ प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तकबूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित रहेंगे।BLO के पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य

मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या मेंफॉर्म-6, 6A, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी, जहाँ नागरिकों को फॉर्म भरने में सहायता दी जाएगी

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्तबूथ लेवल एजेंट (BLA) से समन्वय कर सहयोग लिया जाएगा। सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों

का भी नियमानुसार सहयोग प्राप्त किया जाएगा। अभियान के प्रभावी अनुश्रवण हेतु सभी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए अभियान की निगरानी करेंगे।

नागरिकों से अपील समस्त नागरिकों से अपील है कि 22 फरवरी 2026 को अपने संबंधित बूथ पर जाकर स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अवश्य जाँच लें।यदि किसी पात्र सदस्य का नाम सूची में दर्ज नहीं है,

याजिसकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है,तो उसका फॉर्म-6 (घोषणा पत्र सहित) भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएँ। इसके अतिरिक्त नागरिक ECINET  मोबाइल ऐप अथवा

voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार की त्रुटि के सुधार के लिएफॉर्म-8 भरा जा सकता है।आज ही कदम बढ़ाइए  आपका नाम, आपका वोट, आपकी ताकत!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!