Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

संपूर्ण समाधान दिवस: में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं’ दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर, 21 फरवरी 2026 – शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरधानी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील अकबरपुर में जनसमस्याएँ सुनीं। 

जिलाधिकारी के निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

तहसील अकबरपुर की स्थिति

तहसील अकबरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश दिए गए

टांडा तहसील में भी आयोजन

टांडा तहसील सभागार में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार निखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जहां फरियादियों ने लाइन लगाकर अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं।

तहसीलदार निखिलेश कुमार और नायब तहसीलदार आमरीश कुमार सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार निखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार आमरीश कुमार सिंह,ब्लाक बीडीओ, सहित

समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारी मौजूद रहे। जहां कुल 50 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागों को शीघ निस्तारित करने के लिए सौपा गया।

जनपद का समग्र विवरण

जनपद की सभी पाँचों तहसीलों में कुल 297 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 30 शिकायतों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!