Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा में सरयू मेला-2026 की धूम, सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक सरोकारों से सजा दो दिवसीय महोत्सव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट-News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर !एनटीपीसी टांडा आवासीय परिसर स्थित गरिमा महिला मंडल द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय ‘सरयू मेला-2026’ का भव्य शुभारंभ 31 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास एवंगरिमामय वातावरण में किया गया।मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (टांडा) जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा द्वारा फीता काटकर, भगवान गणेश

की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, केक काटकर तथा आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया गया।इस अवसर परश्री अजय सिंह यादव – महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राम नारायणत्रिपाठी – महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) हर्ष सेठी – महाप्रबंधक (प्रचालन), एस.सी. सिंह – महाप्रबंधक (सतर्कता),गरिमा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती अर्चना यादव,सचिव श्रीमती वाई. भारती,परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के

पदाधिकारी, कर्मचारीगण, उनके परिजन तथा गरिमा महिला मंडल की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।उद्घाटन के उपरांत नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया,जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।मेले को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु गरिमा महिला मंडल की सदस्यों द्वारा खान-पान के अनेक स्टॉल लगाए गए।

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वाराआभूषण, मोटर कंपनियां, कारपेट, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, बनारसी साड़ी, सुरक्षा विभाग, सीएसआर अनुभाग, चिकित्सालय, वस्त्र एवं घरेलू उपयोग की सामग्रियों के आकर्षक स्टॉल लगाए गएबच्चों के मनोरंजन हेतु झूलों की विशेष व्यवस्था की गई।मेले में ‘नो प्लास्टिक यूज’ विषय को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया।मेले का प्रमुख आकर्षण रहा सैंड आर्ट से निर्मित राम दरबार तथा गांव की थीम पर आधारित सेल्फी प्वाइंट, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाकर मेले का आनंद लिया।

मुख्य अतिथि जयदेव परिदा, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

गरिमा महिला मंडल की सदस्याएं अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ब्लूमिंग बड्स प्ले-स्कूल एवं ज्ञान ज्योति,

तथा एनएफएन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए कागज से बैग निर्माण एवं सिलाई प्रशिक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। साथ ही, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार हेतु कपड़े से बैग निर्माण में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

गरिमा महिला मंडल द्वारा किए जा रहे इन सामाजिक प्रयासों से एनटीपीसी टांडा के नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्य अतिथि के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी रंगारंग बना दिया। मेले का विशेष आकर्षण रहा

हाउजी खेल, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आकर्षक पुरस्कार जीते।मेले के समापन अवसर पर लकी ड्रॉ का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Click to listen highlighted text!