Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मुबारकपुर में कल 7 घंटे की बिजली कटौती, उपकेंद्र पर लगेगा नया पैनल – सुलेमपुर फीडर को मि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद मध्यांचल विद्युत वितरण खण्ड मुबारकपुर के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है!

इस अवधि में विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी उन्नयन के अंतर्गत➡️ एक इनकमिंग पैनल को हटाकर नया पैनल स्थापित किया जाएगा तथा➡️ एक नया आउटगोइंग पैनल भी लगाया जाएगा।

नए पैनलों के स्थापित हो जाने के बाद सुलेमपुर फीडर को दो भागों में विभाजित करने हेतु निर्मित नया फीडर चालू कर दिया जाएगा।

इसके परिणामस्वरूप सुलेमपुर फीडर पर बनी ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। विद्युत विभाग के अनुसार, इस कार्य के पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्र के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को—

✔️ बेहतर एवं स्थिर वोल्टेज✔️ ओवरलोडिंग से होने वाली बार-बार की ट्रिपिंग से राहत✔️ अनावश्यक विद्युत कटौती से निजातजैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्राप्त होंगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समयावधि में होने वाली असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें।— संजय कुमार यादव अवर अभियंता, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मुबारकपुर!

Click to listen highlighted text!