रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद। अम्बेडकर नगर ! बीते मंगलवार 06 जनवरी 2026 को गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा टांडा के नेतृत्व में गुरु गोविंद सिंह की जयंती के पावन अवसर पर
सिख समुदाय द्वारा टांडा नगरक्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का निकाली गई। यह शोभायात्रा छज्जापुर स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर अपने परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण करती रही।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वातावरण गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारों से गूंज उठा और पूरे नगर में उत्साह व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा में शामिल महिलाएं आगे-आगे मार्ग की सफाई करते हुए चल रही थीं, जो स्वच्छता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही थीं। यह दृश्य सिख समाज की अनुशासनप्रियता और सामाजिक चेतना को स्पष्ट रूप से दर्शा रहा था।
हयातगंज महिला अस्पताल के निकट धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।
शोभायात्रा में नन्हे-नन्हे बच्चों एवं बच्चियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक व प्रेरणादायक बना दिया।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। महिला पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
यह भव्य शोभायात्रा आपसी भाईचारे, अनुशासन, स्वच्छता और सेवा की भावना का सजीव उदाहरण बनी।
बताते चले सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
(शोभायात्रा) मे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक झंडों और गुरुवाणी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
सिख समुदाय के लोगों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए मार्ग—साहस, त्याग, समानता और मानव सेवा—का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, शोभायात्रा में महिलाओं और बुज़ुर्गों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।





Alright, 9pgame! Heard some whispers about this one. Gonna check it out and see if it lives up to the hype. Hope it’s got some good action! 9pgame
Just logged in to mnlwinphlogin, and the process was super quick! No hassle at all. Sana manalo ako ng jackpot tonight! Good luck to all players!
Downloaded the Fairplayapp and it’s pretty smooth. Easy to use on iOS/Android and you can play most of the games. Quick to setup too. Check it out here: fairplayapp
Pisso789, now that’s a name I won’t forget! Site’s easy on the eyes and the games are pretty fun. Had a decent run on one of the slots. Take a look: pisso789