रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकर नगर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दल द्वारा बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है।
जिलाधिकारी ने अन्य सभी राजनीतिक दलों को तत्काल बुथवार बूथ लेबल एजेंट की नियुक्ति कर सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं संबंधित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों को सभी बूथों पर नियुक्त बूथ लेवल एजेंट को सक्रिय करने और बीएलओ से समन्वय कर त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल यदि त्रुटियों/कमियों को दूर करने में अभी से लग जाएंगे तो निश्चित
रूप से हम आगामी चुनाव से पूर्व शत प्रतिशत त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार कर लेंगे एवं अन्य बिंदुओं से संबंधित कमियों का नियमानुसार समय से बेहतर निदान सुनिश्चित कर लेंगे।





Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Truly no matter if someone doesn’t understand afterward its up to
other people that they will help, so here it takes place.