अधमरी हालत में पड़ी महिला की सहायता में पुलिस की त्वरित कार्रवाई” महिला को एम्बुलेंस में इलाज के लिये टांडा सीएचसी भेजा” धन्यवाद टांडा कोतवाली पुलिस!

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र में एक लावारिस महिला मिली, जिसकी सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने महिला को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए टांडा सीएचसी पर भेजा¹।
महिला को सदलघाट पर लावारिस हालत में पाया गया था, जहां वह कमजोर अवस्था में थी और थर्रारा रही थी। समाजसेवी संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई की।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई है। उन्होंने समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी के सहयोग प्रशंसा की!
जहां हम आपको बता दें नगर क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी नगरक्षेत्र में घटने वाली घटनाएं और क्षेत्रवासियों के हर दुख दर्द में
तत्काल पहुंचकर मदद करने में लगातार आगे आ बढ़ते नज़र आ रहे है” जिसकी नगरक्षेत्र में खूब सराहना हो रही है! समाचार लिखे जाने तक महिला का नाम पता और किन कारणों से महिला वहा पड़ी मिली फिलहाल इसकी पुष्टि नही हो सकी है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध की जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी ने News10plus डाट कॉम करस्कोपोंडेंट को दिया।
हालांकि इस संबंध में News10plus करस्टांपोंडेंट ने टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन किसी कारण वश उनसे सम्पर्क नही हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां पर मौजूद रहे समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी, टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह, सकरावल चौकी प्रभारी रामप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल हर्ष गोविंद सिंह, महिला कांस्टेबल सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहें।





Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.