अम्बेडकरनगर ! हंसवर पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे हैं सवाल। जहां एक बड़ी घटना के 5 दिनो बाद भी पुलिस अब्दुर्रहमान व अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार साजिशकर्ता अब्दुर्रहमान के क्षेत्र में खुलेआम घूमने का जानकारी प्राप्त हो रही है। जहां हम आपको बता दें बीते छ माह पूर्व से चले प्रेम प्रसंग में महिला के गर्भवती हो जाने पर
आरोपी समद के पिता अब्दुर्रहमान द्वारा जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया था। जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ और और आरोपी समद के थाने के लाकब में होने के बावजूद बैकडेट में उक्त महिला से निकाह भी दिखा दिया गया।
हालांकि की उक्त सम्बन्ध में थाना हंसवर में तैनात दो पुलिस को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा लेकिन फिर भी पुलिस साजिशकर्ता अब्दुर्रहमान का साथ देती नज़र आ रही है।
और पीड़ित परिवार को सामाज के लोगों से दूरी बनाने की हंसवर पुलिस द्वारा हिदायतें भी दिए जाने की जानकारी प्रकाश में आ रही है। इसलिए पीड़ित परिवार के लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। और किसी से बात करने के लिये सामने नही आ रहे है।
मुकदमा संख्या 57/25 में अभी तक साजिश कर्ता अब्दुर्रहमान व अन्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है। जबकि बताया जा रहा है कि अब्दुर्रहमान क्षेत्र में खुलेआम घूमता नज़र आ रहा है।
आखिर पुलिस अब्दुर्रहमान व अन्य आरोपियों की गिरफ्तार में इतना विलम्ब क्यों कर रही है। जबकि आईपीसी की धारा – 313 के तहत यह प्रावधान है कि अगर महिला की सहमति के बिना उसका गर्भपात करा दिया जाता है।
तो ऐसे मामले में दोषी पाए जाने वाले शख्स को कम से कम 10 साल तक कैद की सजा या फिर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है, लेकिन पुलिस ने सिर्फ समद पुत्र अब्दुर्रहमान को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हालांकि की इस बीच पीड़िता और समद का बैकडेट में निकाह कराए जाने की जानकारी भी प्रकाश में आई है जिसके सम्बन्ध में थाना हंसवर पुलिस पर इसकी गाज भी गिरने की बात सामने आ रही है।
जिसके बावजूद हंसवर पुलिस अब्दुर्रहमान सहित घटना में शामिल आरोपियों को क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है। यह अपने आप में एक गम्भीर प्रश्न है। बहरहाल पुलिस को जल्द से जल्द अब्दुर्रहमान व अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार पीड़ित परिवार सहित पीड़िता को उचित न्याय मिलना चाहिए।




Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.doylesails.com/doyle-sails-power-podium-at-etchells-new-england-championships/
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.