Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तेल फेंकने के मामले में विवेचना जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! के टाण्डा थाना कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला की पुत्री पर तेल फेंकने के मामले में पुलिस ने फिर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि घटना क्रम में 7 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है लेकिन अभी भी पुलिस की विवेचना जारी बतादे एक महिला की पुत्री पर तेल फेंकने के मामले में पुलिस ने आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे । अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वादिनी मेवाती देवी ने तहरीर दी कि उनकी पुत्री पूजा पर शोलू उर्फ अविनाश वर्मा और उसके साथियों ने तेल फेंक दिया,

जिससे उनकी पुत्री का आधा शरीर जल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया सात आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुराग यादव उर्फ राज यादव और अनुराग गौड़ शामिल हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वेद

प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक राकेश खरवार, महिला उपनिरीक्षक हर्षिका पांडे, कांस्टेबल अजीत प्रजापति, कांस्टेबल पिन्टू कुमार और कांस्टेबल अभय गुप्ता शामिल रहे ।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!