Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति फेज-5: अम्बेडकरनगर पुलिस महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरुक कर रही है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

( News10plusडॉटकॉम एडिटर इन चीफ )
अम्बेडकरनगर ! पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण देने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरुकता अभियान चला रही है, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही है।

पुलिस मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण देने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री कौस्तुभ के निर्देशन में

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे कि वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, 

महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों और कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!