रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर ! में सेवा टांडा गुरु सेवक जत्था के तत्वावधान में शहीदों के सरताज, श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस बड़े ही श्रद्धा,
उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर स्थित बाजार में मीठे ठंडे जल की छबील लगाकर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को शरबत वितरित किया गया।
सेवा कार्यक्रम की सराहना
यह सेवा कार्यक्रम गुरु सेवक जत्था टांडा एवं सिक्खी मेरी पहचान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसे लोगों ने सराहा और सेवा भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच यह छबील सेवा न केवल लोगों के लिए राहत का कारण बनी, बल्कि गुरु अर्जुन देव जी महाराज के महान बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी प्रदान किया।
मुख्य सेवादारों की भूमिका
मुख्य सेवादारों ने बताया कि संस्था द्वारा इस प्रकार का आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और प्रेरणा का संदेश देता है, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक और अनुकरणीय है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सेवादारों में शामिल थे:
अमरजीत सिंह बबलू (मुख्य सेवादार, टांडा गुरु सेवक जत्था सतपाल सिंह सलूजा (मुख्य सेवादार, सिक्खी मेरी पहचान एवं जिला उपाध्यक्ष, अ. स. मोर्चा, भाजपा)
राजेश सलूजा (नामित सभासद) विशु सलूजा (मुख्य
सेवादार, बागबान फाउंडेशन खुशहाल सिंह, हरनीश सिंह, रूपम, गुलशन सलूजा, मंजीत सिंह, सन्नी, सुरेंदर सिंह सहित अनेक समर्पित सेवादारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।