रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर, 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक जनपद में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
इसका समापन गांधी जयंती के अवसर पर होगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के साथ समन्वित रूप से संचालित होगा। इसका राष्ट्रीय शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मध्यप्रदेश से किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य
इस महाअभियान का मकसद महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ण पहुँच सुनिश्चित करना है, खासकर वे लाभार्थी जो अब तक सेवाओं से वंचित रहे हैं।
प्रमुख गतिविधियाँ अभियान के अंतर्गत चिकित्सा इकाइयों पर योजनाबद्ध रूप से निम्न गतिविधियाँ होंगी
महिलाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह
, मुख कैंसर, स्तन कैंसर व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच। क्षय रोग (टीबी) की जाँच और निश्चय मित्र योजना में नामांकन। किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग।
गर्भवती महिलाओं की ANC जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण व पोषण परामर्श। MCP कार्ड वितरण। बच्चों और गर्भवती महिलाओं हेतु निःशुल्क टीकाकरण सेवाएँ। मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर जनजागरूकता।
तेल व चीनी का कम उपयोग करने पर विशेष अभियान। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से पोषण संवर्धन गतिविधियाँ (पोषण आहार, अन्नप्राशन, आहार परामर्श) रक्तदान शिविरों का आयोजन। PM-JAY पंजीकरण, ई-कार्ड व ABHA कार्ड का वितरण।
जिलाधिकारी के निर्देश
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि
अभियान का संचालन शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए।
किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी तक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की जाए। शिविरों की सघन मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ समयबद्ध रूप से दी जाएं।
मुख्य कार्यक्रम
17 सितम्बर 2025 को प्रभारी मंत्री जी जनपद अंबेडकरनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज, सदरपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



