रिपोर्ट-एडिटर-मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर : जनपद के महिला थाना प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ ( 1090 ) महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी के अथक प्रयास से 03 वैवाहिक जोड़े के पारस्परिक परिवारिक विवाद को सुलझा कर राज़ी खुशी विदाई कराई गई । बतादे अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा

मिशन_शक्ति_अभियान के तहत कराए जा रहे सुलह समझौते के क्रम में आज दिनांक 25. 09. 2024 को महिला सहायता प्रकोष्ठ ( 1090 ) महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी व महिला कांस्टेबल सोनी, महिला कांस्टेबल उमा यादव, के अथक प्रयास से पति पत्नी के 03 वैवाहिक जोड़े जिनके बीच चल रहे पारस्परिक परिवारिक विवाद

से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। पति पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं दंपत्ति द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई। प्रेषक –सोशल मीडिया सेल अंबेडकरनगर