Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

होली पर प्रशासन अलर्ट मोड में डीएम – एसपी का पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus|                        अम्बेडकरनगर | 01 मार्च 2026 आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के जिलाधिकारी

अनुपम शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ अकबरपुर नगर के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

पैदल भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का जायज़ा लेते हुए सुरक्षा इंतज़ामों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए,

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। प्रशासन ने यह भी संदेश दिया कि होली पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की

अफवाह, उपद्रव या शांति भंग करने के प्रयास को सख्ती से रोका जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!