रिपोर्ट – मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार 13 सितंबर 2024 को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभागवार ऑनलाइन, मुख्यमंत्री संदर्भ समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।आईजीआरएस का निस्तारण समय से गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए और भविष्य में ध्यान रखा जाए कि डिफाल्टर संदर्भ न होने पाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आख्या अपलोड करने से पहले आप सभी स्वयं से देखें बिना कोई आख्या अपलोड न किया जाए।
अन्यथा की स्थिति में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता से संबंधित अधिकारी निस्तारण से पूर्व वार्ता करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को
निर्देशित किया गया कि आइजीआरएस को गंभीरता से लेते हुए साथ समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
Responsive Picture Carousel
Welcome to
Click to listen highlighted text!
Welcome to
Click to listen highlighted text!