Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टाण्डा की समीक्षा में निदेशक परियोजना के एस सुंदरम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजना) श्री के एस सुंदरम ने हाल ही में एनटीपीसी टाण्डा की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री सुंदरम का स्वागत टाण्डा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्री जयदेव परिदा, श्री नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

इसके बाद उन्होंने परियोजना के प्रथम और द्वितीय दोनों चरण के सयंत्रों का दौरा किया और कंट्रोल रुम, एफ.जी.डी. आदि का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर श्री सुंदरम ने आवासीय परिसर स्थित नवनिर्मित ‘गेट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन किया और आवासीय परिसर में चल रहे नव निर्माण के कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए।

इसके साथ ही उन्होंने परियोजना के प्रशासनिक भवन सम्मेलन कक्ष में यूनियन, एसोसिएशन एवं एस.एम.सी. सदस्यों के साथ बैठक कर गहन समीक्षा करके दिशा-निर्देश दिए।

प्रस्थान से पूर्व, श्री सुंदरम ने मुख्य महाप्रबंधक श्री परिदा के साथ परियोजना के अतिथि गृह प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

93 thoughts on “एनटीपीसी टाण्डा की समीक्षा में निदेशक परियोजना के एस सुंदरम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!