रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर जनपद की तहसील टाण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, उपजिलाधिकारी डॉक्टर शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी सुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, थाना अलीगंज एसएचओ सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी के निर्देश
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनका निस्तारण
करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हुई समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए समय से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
शिकायतों का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी बची शिकायतों को निस्तारित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को सौंपा गया।





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!