Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

संपूर्ण समाधान दिवस: जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण” जनपद के समस्त तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद

अम्बेडकर नगर ! में शासन के मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु जनपद के समस्त तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों में शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और उनका निस्तारण किया गया।

तहसील भीटी
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 167 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,

जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 152 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त कराया गया।

तहसील आलापुर
उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 09 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 86 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

तहसील अकबरपुर
उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 50 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

तहसील टांडा
उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 50 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 47 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त कराया गया।

तहसील जलालपुर
उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 08 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 87 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!