रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर जिले के तहसील टांडा के अंतर्गत ग्राम अवसानपुर मांझा में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा गरीब/असहाय/जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किया गया।
यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुशार प्रत्येक जरूरतमंद को
ठंड से बचाव हेतु कंबल दिए जाने के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जरूरतमंदों को माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुशार ठंड
से बचाव हेतु कंबल वितरित किए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी टांडा आदि उपस्थित रहे।