Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिकॉर्ड संधारण व कैमरे लगाने के निर्देश, बिना पर्चे के नशीली दवाएं न बेचने की सख्त हिदायत

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर । औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अकबरपुर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इनमें मैसर्स उदय मेडिकल स्टोर चनवा चौराहा सोनगांव, शिवा मेडिकल स्टोर चनवा चौराहा सोनगांव,आर.के. मेडिकल स्टोर चनवा चौराहा सोनगांव तथा मिर्ज़ा मेडिकल स्टोर रामपुर सकारवारी अकबरपुर शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदु
औषधियों के रख-रखाव एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। कुछ औषधियों के क्रय अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए, जिन्हें तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

सभी स्टोरों को नियमित रूप से विक्रय अभिलेख संधारित करने तथा नारकोटिक युक्त औषधियां बिना चिकित्सक के पर्चे के न देने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त मेडिकल प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित न होने पाए गए। इस पर शीघ्र कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए।

संदिग्ध दवाओं के नमूने भेजे गए
उदय मेडिकल स्टोर से तीन औषधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल स्टोर्स से तीन दिनों में क्रय अभिलेख प्रस्तुत करने का आदेश, कैमरे लगवाने और रिकॉर्ड संधारण की अनिवार्यता, संदिग्ध दवाएं प्रयोगशाला भेजी गईं!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!