अम्बेडकर नगर ! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कुशल नेतृत्व और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला कारागार में महिला बंदियों के
कौशल विकास हेतु सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम RSETI (Rural Self Employment Training Institute) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके पुनर्वास में मदद करना। सिलाई और कढ़ाई जैसे उपयोगी और रोजगारोन्मुखी कौशल का प्रशिक्षण। निश्चित समयावधि में चरणबद्ध रूप से व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
RSETI के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कारागार में निरुद्ध महिलाएं जो इस प्रशिक्षण में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की हैं। प्रशिक्षण का उद्घाटन एक औपचारिक समारोह के साथ किया गया।
जिला प्रशासन, जेल प्रशासन और RSETI के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संदेश में कहा कि यह प्रयास महिला बंदियों के भविष्य को दिशा देने की एक कोशिश है।
महिला बंदियों के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि। रिहाई के पश्चात स्वरोजगार या लघु व्यवसाय आरंभ करने में मदद। समाज में पुनः सम्मिलित होने में सहायता। कारागार के भीतर एक सकारात्मक और उत्पादक वातावरण का निर्माण।





References:
Lucky Dream Casino Free Spins Online Glücksspiel Niedersachsen legal