अम्बेडकरनगर ! टांडा में मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद टाण्डा, विद्युत विभाग, और जलनिगम के अधिकारी ने मुतवल्ली
सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी के पुत्र सैय्यद अलीशान आब्दी, और सैय्यद इशान आब्दी, के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।
और जहां-जहां बिजली के तार लटक रहे थे, उन स्थानों को चिह्नित किया। बिजली विभाग के अधिकारी ने कर्मचारियों को शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया।
नगर पालिका द्वारा मार्ग में स्थित गड्ढों को चिह्नित किया गया और नालियों पर पटिया रखने एवं बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही जलनिगम द्वारा
मार्ग की खुदाई और पाइपलाइन लीकेज की समस्याओं का निरीक्षण किया। और उसके निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस के मार्गो पर जो भी छोटी-छोटी समस्याएं हैं,
उन्हें अति शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान वहां पर उपस्थित रहे। हम्माद अशरफ, काशिफ अहमद अंसारी, सैय्यद अलीशान आब्दी, नगर पालिका परिषद टाण्डा जलकल जेई आषीश कुमार चौहान, पीडब्ल्यूडी निर्माण जेई ,
नगर पालिका निर्माण जेई, एवं नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी, सहित जल जीवन मिशन का कार्य कर रहे जिम्मेदार कर्मचारी, नगर पालिका के बिजली व सफाई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आशीष कुमार, हिमांशु, सुशील, आनंद, पाठक आदि मौजूद रहे।





References:
Online Spielhallen Bonus mgm grand las vegas