रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय सेना के वीर सैनिकों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर जनपद अंबेडकर नगर में दिनांक 11 मई 2025 को प्रातः 8:00 बजे से पटेल तिराहे से पुरानी तहसील तिराहे तक _”भारत शौर्य तिरंगा यात्रा”_ निकाली जाएगी।
इस यात्रा में होंगे शामिल
इस यात्रा में माननीय जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही समस्त विभागों के अधिकारीगण, एनएसएस, स्काउट, एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों के उद्घोष के साथ सम्मिलित होंगे।
राज्य स्तर पर शुभारंभ
जिलाधिकारी ने बताया कि “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” का राज्य स्तर पर शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से किया जाएगा।
सभी से अपील
जिलाधिकारी ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सभी को सम्मिलित होने की अपील करते हुए कहा कि आइए हम सभी मिलकर एक साथ, एक ध्वज, एक स्वर में सेना को सम्मान दें।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=GGYHGRE