रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद टांडा एवं अकबरपुर में
पेयजल पुनर्गठन एवं गृह संयोजन योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य योजना के कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करना था।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद में निरीक्षण: जिलाधिकारी ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद में पेयजल पुनर्गठन एवं गृह संयोजन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।
इस योजना के अंतर्गत 1855.07 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है। योजना के तहत 40 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 39 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
टांडा नगर पालिका परिषद में निरीक्षण
जिलाधिकारी ने टांडा नगर पालिका परिषद में पेयजल पुनर्गठन एवं गृह संयोजन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।
इस योजना के अंतर्गत 8106.05 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है। योजना के तहत 156.86 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 136.00 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
जिलाधिकारी के निर्देश
जिलाधिकारी ने योजना के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य समय पर नहीं होते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सड़क पुनर्स्थापना के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करने और वॉटर लॉगिंग की स्थिति को रोकने के निर्देश दिए।
आम जनमानस से संवाद
जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों की गलियों में भ्रमण किया और घर-घर जाकर आम जनमानस से शासन द्वारा उन्हें उपलब्ध कराई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.