पुरानी रंजिश में अजय वर्मा को फंसाने के लिये गोलीकांड की झूठी घटना की साज़िश में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय।
अम्बेडकरनगर की टांडा कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोलीकांड की घटना का झूठा षड्यंत्र रचने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का खुलासा
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामसभा अकूतपुर के अखईपुर में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है।
सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि सूरज और अरविंद वर्मा के साथ अजय के द्वारा अरविंद वर्मा के
परिवार के लोगों से मारपीट की गई थी। इसके बाद इन लोगों ने योजना बनाई कि अगर सूरज के पेट में गोली मार कर घायल कर दिया जाए तो अजय वर्मा को फंसाया जा सकता है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी
पुलिस ने अरविंद वर्मा को पकड़ा और उसने घटना कबूल की। पुलिस ने पिस्टल बरामद किया और बैक लिंकिंग की जांच की। जांच में पता चला कि
अरविंद वर्मा ने विशाल वर्मा से संपर्क किया था और विशाल वर्मा ने लक्ष्मी नारायण वर्मा से संपर्क किया था। अंतिम व्यक्ति जितेंद्र उर्फ कल्लू से पिस्टल खरीदी गई थी। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. अरविंद वर्मा, 2. सूरज उर्फ गब्बर, 3. विशाल वर्मा,
4. लक्ष्मीनारायण वर्मा, 5. जितेंद्र कुमार यादव उर्फ कल्लू, बरामदगी 1 अदद अवैध पिस्टल, 2 अदद खोखा कारतूस।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मय हमराह थाना कोतवाली टाण्डा अम्बेडकरनगर, 2. अनुरूद्ध प्रताप सिंह मय हमराह थाना को0 टाण्डा अम्बेडकरनगर ।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.bh/en-ZA/register-person?ref=B4EPR6J0