रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैंक वार लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त स्वीकृत एवं वितरित आवेदनो की स्थिति की समीक्षा
बैठक का विवरण
दिनांक 29 अप्रैल 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, व्यापार बंधु /उद्योग बंधु के लोग तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
समीक्षा और निर्देश
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की स्थिति की समीक्षा की गई और शेष संदर्भों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति और ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई और बैंकर्स को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
प्रगति रिपोर्ट
बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि:
निवेश मित्र पोर्टल पर चालू वित्तीय वर्ष में 193 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें से 174 की एन ओ सी निर्गत कर दी गई है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत वर्ष 2024- 25 में निर्धारित लक्ष्य 700 के सापेक्ष बेहतर कार्य किया गया और जनपद अंबेडकर नगर प्रदेश में ऋण स्वीकृति में प्रथम एवं ऋण वितरण में द्वितीय स्थान पर रहा है।





Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.