Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

हीट वेव और हीट स्ट्रोक पर जागरूकता: महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर! महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में हीट वेव और हीट स्ट्रोक पर जागरूकता कार्यक्रम महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (सीएचसी टांडा) तथा

अर्बन हेल्थ सेंटर (सीएचसी अकबरपुर) में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आभास कुमार सिंह के दिशा-निर्देशों पर “हीट वेव” और “हीट स्ट्रोक” के विषय में मरीजों और कर्मचारियों की जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चर्चा
इस कार्यक्रम में लू से बचाव से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं उप – प्रधानाचार्य डॉ. उमेश

वर्मा ने हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर विस्तार से जानकारी दी। पीजी इन्चार्ज डॉ. आतिफ ने बताया कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

विशेषज्ञों की सलाह
कम्युनिटी मेडिसिन के एम.डी. जूनियर रेजिडेंट डॉ. मोहम्मद रजा और डॉ. रामनिवास ने बताया कि जल की अधिक मात्रा वाले फल और सब्जियाँ जैसे तरबूज, खरबूजा, संतरा, ककड़ी,

खीरा आदि का सेवन अधिक करें और साथ ही छाछ, नींबू पानी आदि का सेवन नियमित रूप से करते रहें। उन्होंने बताया कि लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचसी टांडा के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार और सीएचसी अकबरपुर के अधीक्षक डॉ. मारकंडे के साथ डॉ. शिव रतन, डॉ. रिचा मिश्रा, डॉ. विजयश्री, डॉ. दीपक और स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “हीट वेव और हीट स्ट्रोक पर जागरूकता: महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!