अम्बेडकरनगर महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी द्वारा पति-पत्नी के 03 जोड़ों के मध्य पारस्परिक परिवारिक विवाद को सुलझाकर राजी-खुशी विदाई कराई गई।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त 03 प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को बुलाकर मध्यस्थता की गई और आपसी सहमति से सुलह समझौता कराकर विदा किया गया।
बच्चे होने के बाद घर में आए दिन खर्चे और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर छोटी-छोटी बातों में आपसी खटास बढ़ती चली गई।
आपसी पारिवारिक संबंधों में अलगाव उत्पन्न होने लगा और पारिवारिक कलह बढ़ती चली गई। फोन से भी बात नहीं हो रही थी और ना ही कोई एक दूसरे से मिलकर बात करना चाह रहे थे।
महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी और महिला हेल्प डेस्क कर्मचारीगण आरक्षी प्रिया मिश्रा व आरक्षी सविता द्वारा मध्यस्थता की गई।
दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया गया कि प्रेम के साथ संबंधों को अच्छे से निभाया जाए। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकारा और छोटी-छोटी बातों पर न लड़ने की बात कही।
सभी मामलों में दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया और साथ में रहने को तैयार हुए। आपसी सहमति से सुलह समझौता कराकर विदा किया गया। दंपत्ति द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।





Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?