Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रवर्तन की कार्रवाई 50.000 का जुर्माना!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 1 अप्रैल 2025 से सघन वाहन चेकिंग अभियान!

चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक प्रभावी कार्रवाई की गई है। 17 अप्रैल 2025 को 159 वाहनों का चालान किया गया और 1 अप्रैल से अब तक कुल 2611 वाहनों का चालान किया जा चुका है।

वाहन सीज: आज 1 ई-रिक्शा वाहन को सीज किया गया और अब तक कुल 62 वाहन सीज किए जा चुके हैं, जिनमें 48 ई-रिक्शा/आटो, 2 बस, 2 ट्रक, 6 मोटर साइकिल, 1 कार और 2 पिकअप शामिल हैं।
शमन शुल्क

आज 6 वाहनों से 11,000 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया और अब तक कुल 116 वाहनों से 1,98,900 रुपये शमन शुल्क जमा कराया जा चुका है।

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई
चेकिंग: नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 203 चालकों को चेक किया गया।

कार्रवाई: 5 चालक नशे में पाए गए, जिनके विरुद्ध चालान/प्रवर्तन की कार्यवाही की गई और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “अम्बेडकरनगर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रवर्तन की कार्रवाई 50.000 का जुर्माना!

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!