Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बीएनकेबी पीजी कॉलेज द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! बी0एन0के0बी0 पी0जी0 कॉलेज द्वारा ग्राम ऊंचेगांव में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, बी0एन0के0बी0 पी0जी0 महाविद्यालय द्वारा आयोजित विशेष शिविर के अंतर्गत चयनित ग्राम ऊंचेगांव में महिला

सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112, 1098) और आत्मरक्षा तकनीकों पर चर्चा की गई। महिला थानाध्यक्ष§ शिवांगी त्रिपाठी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

ग्राम की बालिकाओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

3 thoughts on “बीएनकेबी पीजी कॉलेज द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!