रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! थाना अहिरौली पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार एक बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या – 90/2025 धारा-74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त फोटू तिवारी उर्फ लालमणि और विमलेश हरिजन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम और विवरण इस प्रकार हैं।
फोटू तिवारी उर्फ लालमणि पुत्र ओम प्रकाश तिवारी, निवासी अहिरौला थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या,उम्र करीब 26 वर्ष। विमलेश हरिजन पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी बढ़ैया थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।
इन दोनों अभियुक्तों को दिनांक 22.03.2025 को समय करीब 06.40 बजे थाना स्थानीय क्षेत्र के नगहरा पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। वांछित
अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीकान्त, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान और कांस्टेबल पवन चौहान शामिल थे।





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF