Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड, शस्त्रागार और

डायल 112 के वाहनों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन के विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को भी चेक किया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस बल को दौड़ कराई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए शस्त्र अभ्यास कराया गया

एवं विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु शस्त्र अभ्यास कराते हुए शस्त्रों को खोलना व जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण

कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर फर्स्ट एड किट आदि समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात क्वार्टर गॉर्ड, शस्त्रगार, आदि का निरिक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
‼️ साप्ताहिक परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा

पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!