रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 20 मार्च 2025 को सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, पत्रावलियों के रख-रखाव और उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण में पाया गया कि कार्यालय और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति खराब थी,
जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय की नियमित साफ-सफाई कराएं। इसके अलावा, उन्होंने पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश भी दिए।
दो कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय अधीक्षण अभियंता विद्युत का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कार्यालय और परिसर में गंदगी देखी। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए
और विद्युत कार्यालय के सामने खड़े वाहनों और दुकानों को हटाने के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर और एसएचओ अकबरपुर को निर्देशित किया।





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/ar/register?ref=53551167