Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

नौशाद अली सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट के रूप में पदोन्नत किया गया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकर नगर ! मीरानपुरा टांडा के निवासी नौशाद अली सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट के रूप में पदोन्नत किया गया है।

वह पहले सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट के रूप में कार्यरत थे। नौशाद अली सिद्दीकी जनपद अंबेडकर नगर के पहले राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट भी हैं और अब वह स्काउट गाइड के उत्तर प्रदेश राज्य के संगठन विभाग की बागडोर संभालेंगे।

इस अवसर पर उनके आवास पर स्काउट गाइड पदाधिकारियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी को जाहिर किया गया।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, हिमालय वुड बैज गाइड निशात फातमा, जिला स्काउट मास्टर रविन्द्र कुमार, जिला आईटी कॉर्डिनेटर मो० आरिफ खान, स्काउट मास्टर रविप्रकाश चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “नौशाद अली सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट के रूप में पदोन्नत किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!