रिपोर्ट एडिटर News10plus
अम्बेडकरनगर ! में राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 23 फरवरी, 2025 तक ओपन राज्य आमंत्रण महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, अम्बेडकरनगर श्री गिरीशचन्द्र सिंह द्वारा खिलाड़ियां से परिचय प्राप्त कर किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद सिद्धार्थनगर एवं जनपद बलिया के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें सिद्धार्थनगर ने बलिया की टीम को दो सेट में 25-8 एवं 25-19 के अन्तर से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़ श्री सिराजुद्दीन, सचिव जिला ओलम्पिक संघ एवं कार्यक्रम संयोजक डा0 हनुमान प्रताप सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!