Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

शबे 26 सफ़र पर टांडा में गमगीन माहौल, अलम व ताबूत की शबीह के साथ निकला मातमी जुलूस!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

मिम्बरे रसूल से मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी ने कर्बला के बहत्तर शहीदों के मसायब किए बयान, नम आंखों से पेश किया गया पुरसा!

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद)  अम्बेडकरनगर | टांडा। अंजुमन अब्बासिया सकरावल के नेतृत्व में शबे 28 सफ़र की रात्रि में इमामबाड़े से अलम और ताबूत की शबीह के साथ–

गमगीन मातमी जुलूस बरामद हुआ। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस में बड़ी संख्या में मोमनीन एवं जायरीन ने शिरकत की।

मजलिस को मिम्बरे रसूल से आली जनाब मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कर्बला के बहत्तर शहीदों की शहादत और उनके मसायब को बयान किया। मसायब सुनकर मजलिस में मौजूद मोमनीन एवं जायरीन भावुक हो उठे और नम आंखों से बीबी फात्मा ज़हरा (स.अ.) को उनके लाल का पुरसा पेश किया।

मजलिस के बाद अंजुमन अब्बासिया सकरावल के सदस्यों ने नौहा और मातम करते हुए इमामबाड़े से मातमी जुलूस बरामद किया। जुलूस के दौरान अंजुमन के सदस्यों ने इमामबाड़े के आसपास नौहा-मातम किया और गमगीन माहौल में बीबी फात्मा ज़हरा (स.अ.) को पुरसा पेश किया।

जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में गम और अकीदत का माहौल देखने को मिला। कर्बला के शहीदों की याद और उनके प्रति श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम में मोमनीन, जायरीन एवं अंजुमन के सदस्य शामिल रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!