Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

श्रावण मास के सोमवार को लेकर शिवबाबा धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद,एडीएम-सीओ सिटी ने लिया तैयारियों का जायजा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

सीसीटीवी पार्किंग, श्रद्धालुओं के ठहराव और यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर|09 अगस्त 2026। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत जनपद अम्बेडकरनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में शिवबाबा धाम में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया।

इसी क्रम में एडीएम एवं सीओ सिटी द्वारा संयुक्त रूप से शिवबाबा धाम परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विभिन्न सुरक्षा एवं व्यवस्थागत इंतजामों की समीक्षा की।

इन व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा निरीक्षण के दौरा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि श्रावण सोमवार के अवसर पर शिवबाबा धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात संचालन और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आकस्मिक स्थिति से निपटने के भी निर्देशनिरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए

कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पूरी तरह तैयार रहे।

पुलिस विभाग द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर शिवबाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा,
सुविधा और सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं

आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है”
कि वे सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

प्रमुख बिंदु शिवबाबा धाम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा सीसीटीवी कैमरों एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण पार्किंग एवं श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल की जांच

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!