Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जहांगीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मुकदमे में 4 अभियुक्त गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

बिसरा रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार अभियुक्तों में एक का लंबा आपराधिक इतिहास!

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 08 अगस्त 2026 | थाना जहांगीरगंज अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री

प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जहांगीरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या से संबंधित मुकदमे में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर श्री प्रदीप सिंह चन्देल के पर्यवेक्षण में की गई।

मुखबिर की सूचना पर चारों अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 अगस्त 2026 को थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2026 में

विवेचना के दौरान प्राप्त बिसरा रिपोर्ट के आधार पर धारा 103(1)/61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी तथा धारा 281/106(1) बीएनएस के विलोपन से संबंधित चार अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण – आलोक तिवारी पुत्र राम सिंगार तिवारी, उम्र 19 वर्ष अंकित तिवारी पुत्र रामसिंगार तिवारी, उम्र 25 वर्ष संजय यादव पुत्र सर्वजीत यादव, उम्र 35 वर्ष अनुभव पुत्र प्रमोद कुमार, उम्र 19 वर्ष

सभी अभियुक्त ग्राम ककरापार, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के निवासी बताए गए हैं अभियुक्त अंकित तिवारी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अंकित तिवारी के विरुद्ध अम्बेडकरनगर, आजमगढ़ एवं गोरखपुर जनपदों के विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट, धोखाधड़ी, पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम एवं यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

उसके आपराधिक इतिहास में थाना जहांगीरगंज का मु0अ0सं0 98/20, 304/20, 261/21, 18/26 तथा थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ के 294/23, 35/24, थाना गीडा, गोरखपुर के 258/24 एवं 76/25 के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामबली सिंह यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव, कांस्टेबल दुर्गा यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव एवं कांस्टेबल मनोज यादव, थाना जहांगीरगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वांछित एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!