रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर में लगभग तीन वर्षों तक अपनी सेवाएँ देने के बाद अवर अभियंता संजय कुमार यादव का विभागीय स्थानांतरण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर (शहरी) में हो गया
है।
स्थानांतरण के अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सहयोगी कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों के प्रति भावुक संदेश जारी करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उन्हें आज अपराह्न तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त है।

संजय कुमार यादव ने कहा कि मुबारकपुर में सेवाकाल के दौरान उन्हें उपभोक्ताओं, क्षेत्रवासियों और विभागीय सहयोगियों का जो स्नेह, विश्वास, सहयोग एवं सम्मान प्राप्त हुआ,

उन्होंने विनम्रता के साथ कहा कि यदि सेवाकाल के दौरान उनसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि, भूल या अनजाने में किसी को कोई असुविधा हुई हो, तो वे उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं और सभी से क्षमा याचना करते हैं।

उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
संजय कुमार यादव — अवर अभियंता, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर,
विदाई नहीं, नई जिम्मेदारी की शुरुआत… मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र में लगभग तीन वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएँ देने के बाद अवर अभियंता संजय कुमार यादव का स्थानांतरण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर (शहरी) में हुआ।
स्थानांतरण के अवसर पर उन्होंने उपभोक्ताओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपील की।




